यह सात प्रकार के खाने, जो आपके लीवर को साफ़ रखने में करते हैं मदद!


लिवर या फिर जिगर मानव शरीर की सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथियों में से एक है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए लिवर का स्वस्थ होना अनिवार्य है। लिवर आपके शरीर में अनेक महत्वपूर्ण गतिविधियों को नियंत्रित करता है और शरीर के सुचारू रूप से कार्य करने में सहायता करता है।

यह खाने को पचाने में अथवा उसके उपापचय में एक अभिन्न भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह हमारे इम्यून को भी बढ़ावा देता है और पोषक तत्वों के संचयन में भी सहायक है।

यह बहुत सारे रासायनिक प्रदार्थों का उत्पादन करता है जो अन्य अंगों के कार्यशीलता के लिए अनिवार्य हैं। यह रक्त की रचना को भी निर्धारित करता है और रक्त से विषाक्त पदार्थों का निकास कर उसे स्वस्थ बनाता है। यह और भी कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देता है।

चूँकि लीवर हमारे शरीर में बहुत सारे जरुरी कार्यों को पूरा करता है, स्वस्थ शरीर के लिए लीवर का स्वस्थ होना भी बहुत जरुरी है। और यकीन मानिये लीवर को स्वस्थ रखना बहुत ही आसान है।
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आपको बस एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना है और अपने दैनिक आहार में लीवर के लिए स्वास्थ्यवर्धक फल, सब्जी एवं मसालों को शामिल करना है।