73 नक्सलियों पर आठ करोड़ 69 लाख रुपए का इनाम का ऐलान

naxali

झारखंड पुलिस हेड क्वार्टर ने 73 नक्सलियों पर कुल आठ करोड़ 69 लाख रुपए का इनाम का ऐलान किया है। पुलिस हेड क्वार्टर के तजवीज पर मंगल को सीएम रघुवर दास ने मुहर लगा दी है। इस रकम में सबसे ज़्यादा २५ लाख रुपए के इनाम रखे गए हैं। इसमें नक्सली तंजीम भाकपा माओवादी और पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नक्सली शामिल हैं।
इस तजवीज में माआेवादियों के मरकज़ी कमिटी सेक्रेटरी, स्पेशल एरिया कमिटी मेम्बर और रिजनल ब्यूरो मेम्बर की गिरफ्तारी पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। इन ओहदों पर फिलहाल 16 माओवादी हैं, जो फरार हैं।

> रिजनल कमिटी मेम्बर पर 15 लाख रुपए और जोनल कमिटी सदस्य पर दस लाख रुपए का इनाम रखा गया है। इन पदों पर 18 माओवादी हैं।

> सब जोनल कमिटी मेम्बर पर पांच लाख और कमांडर एरिया कमिटी की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपए का इनाम है। इन ओहदे पर 23 माओवादी हैं।
> वहीं, एलजीएस दस्ता मेम्बर पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। इस ओहदे पर दो माओवादी हैं।
गिरिडीह के दर्जनभर फरार माओवादी नक्सली के खिलाफ इनाम का ऐलान
>मिसिर बेसरा उर्फ़ भाष्कर, केंद्रीय कमिटी मेम्बर, 25 लाख
>अनल दा उर्फ़ तूफान, स्पेशल एरिया कमिटी मेम्बर, 25 लाख
>नंदलाल मांझी उर्फ़ विजय दा, स्पेशल एरिया कमिटी मेम्बर, 25 लाख
>संदीप दा उर्फ़ संदीप सोरेन, स्पेशल एरिया कमिटी मेम्बर, 25 लाख
>रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ़ निर्भय जी, रिजनल कमिटी मेम्बर, 25 लाख
>जया उर्फ़ चिंता, स्पेशल एरिया कमिटी मेम्बर, 25 लाख
>संजय महतो उर्फ़ संतोष, रीजनल कमिटी मेम्बर, 15 लाख
>अजय महतो उर्फ़ टाईगर, रिजनल कमिटी मेम्बर, 15 लाख
>राम दयाल महतो उर्फ़ बच्चन दा, जोनल कमिटी सदस्य, इनाम : 10 लाख
>सकिंन उर्फ़ उदयन, सब जोनल कमिटी मेम्बर, 10 लाख
>नुनुचंद महतो उर्फ़ गांधी जी, एरिया कमांडर, 2 लाख