77 साल के बर्लुस्कोनी लाएंगे 28 साल की दुल्हन

इटली के साबिक करोडपति वज़ीर ए आज़म सिल्वियो बर्लुस्कोनी का नया कमाल! वह एक बार फिर शादी रचाएंगे। इटली की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बर्लुस्कोनी अपने से तकरीबन 50 साल छोटी अपनी जूनियर से जल्दी ही शादी करेंगे। बर्लुस्कोनी 77 साल के हैं जबकि उनकी गर्लफ्रेंड फ्रांसेस्का पास्केल 28 साल की हैं।

बर्लुस्कोनी की ये तीसरी शादी होगी। इससे पहले वह अपनी दो बीवीयों वेरोनिका लैरियो और कोरिये डेला सेरा से तलाक ले चुके हैं। 22 साल के साथ और चार साल के अलगाव के बाद आखिरकार बर्लुस्कोनी ने अब कानूनी तौरपर तलाक ले लिया है। बर्लुस्कोनी के तीन बच्चे हैं। बर्लुस्कोनी अब सेन्ट्रल रोम के एक लक्जरी अपार्टमेंट में रहेंगे। फिलहाल बर्लुस्कोनी पर तीन मुकदमेे चल रहे हैं।

तलाक की लम्बी कानूनी कार्रवाई के बाद मआशी तनाज़ा अभी चल रहा है। उनकी बीवी लैरियो ने मआशी मुआवजे से जुडी एक अपील दायर की है जिसकी सुनवाई होनी अभी बाकी है। माना जा रहा है बर्लुस्कोनी की रंगमिजाजी की वजह से ही लैरियो को उन्हें तलाक देना पडा। लैरियो ने मई 2009 में मीडिया को लिखे एक ओपन लेटर में बर्लुस्कोनी से अपने अलगाव का ऐलान किया था।