सालगिरह के मौके पर मिला सेक्स गिफ्ट सबसे खास था : रणवीर

अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले अदाकार रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में है। रणवीर कपूर ने फिर एक बिंदास बयान दिया है जो चारो ओर छाया हुआ है।

एंटरटेंनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक रणवीर ने एक लीडिंग मैगजीन को दिए इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में कहा कि उन्हें बर्थ डे पर कई सारे गिफ्ट मिले जैसे कार, एक विंटेज वॉच और भी बहुत कुछ लेकिन सब में खास था बर्थ डे पर मिला सेक्स गिफ्ट। रणवीर के साथ इस इंटरव्यू में उनकी दोस्त दीपिका पादुकोण भी साथ थीं।

दीपिका इस इंटरव्य में बेहद खामोश नजर आईं। आपको बता दें कि दीपिका और काफी दिनों से रिलेशनशिप में हैं और कई बार पब्लिकली कई तकरीब में भी रणवीर सिंह दीपिका को प्रपोज कर चुके हैं। जल्द ही दीपिका, भंसाली की फिल्म “बाजीराव मस्तानी” में दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा रणवीर सिंह और प्रियंका चोप़डा भी अहम किरदार में हैं। यह तीनों ही भंसाली के साथ “रामलीला” में भी काम कर चुके हैं।