मैक्सिको में 8.1 तीव्रता का भूकंप, मरने वालों की संख्या 61 हुई

मैक्सिको के दक्षिण में प्रशांत में आने वाले 8.1 का तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। इस भूकंप को मैक्सिको के इतिहास का सबसे शक्तिशाली भूकंप करार दिया गया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

टबास्को, वीहाका और चयापस में इस समय एक बड़ा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यहां कई लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। मैक्सिको के राष्ट्रपति अनरीक पीना नेटो का कहना है कि भूकंप में 200 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति ने देश में इस अवसर पर मरे हुए लोगों के शोक में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है।

वीहाका में 45, चयापस में 12 और टबास्को में चार लोग मरे हैं। भूकंप गुरुवार की रात स्थानीय समयानुसार रात ग्यारह बजकर 50 मिनट पर तटीय क्षेत्र पेजेजियापान से 87 किलोमीटर की दूरी पर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार इसकी तीव्रता 8.1 थी।