सेंट पीटर्सबर्ग: प्यार किसी भी उम्र में और किसी से भी हो सकता है। इसकी एक मिसाल यहां देखने को मिली, जब एक 84 साल के अदाकार ने अपने से 60 साल छोटी लडकी से शादी कर लिया। रूस के मशहूर 84 साला अदाकार इवान फाइन ने एक 24 साल की स्टूडेंट से शादी रचाया है। इस लडकी का नाम है नतालिया शेवेल। इवान सेंट पीटर्सबर्ग के लिबरल एजुकेशन इंस्टीट्यूट में पढाने गए थे।
इवान की मुलाकात नतालिया से इसी इंस्टीट्यूट में हुई थी। नतालिया इसी इंस्टीट्यूट में तालिब ए इल्म थी। यहां पर नतालिया ने इवान के लिए कुछ नज़्म भी लिखी थी।
इवान को नतालिया की ये नज़्म काफी मुतास्सिर कर गई। वान सेंट पिटर्सबर्ग में आर्ट पढ़ाने गए थे जहां नतालिया एक स्टूडेेंट थी इवान का कहना है कि नतालिया की नज़्म ने उन्हें फिर से जवान कर दिया।
इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढने लगी और एक दिन इवान ने हीरे की अंगुठी के साथ नतालिया को घुटनों के सहारे बैठ कर शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
नतालिया ने इवान के शादी के प्रपोज को कुबूल कर लिया और दोनों ने रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर शादी कर ली। शादी के बाद एक सेरेमनी भी की गई जिसमें दोनों के रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त मौजूद रहे।