85 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान में कैद

कराची: कम से कम 85 भारतीय मछुआरों को आज जेल भेज दिया गया जबकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें कथित तौर पर अपने देश के जल सीमा में घुस आने पर गिरफ्तार करते हुए उन्हें कैद कर दिया। पाकिस्तान मरेटाईन सेक्यूरिटी एजेंसी की ओर से यह कार्रवाई कल की गई।

एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि मछुआरों को हिंद महासागर में सर क्रीक के पास पाकिस्तानी जल सीमा छोड़ने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। हम 14 नौकाओं भी जब्त कर लिए और उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए डॉक्स पुलिस के हवाले कर दिया। डॉक्स पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी शौकत अली ने कहा कि भारतीय मछुआरों को आज न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उन्हें जेल भेज दिया। भारत में मछुआरों की एसोसिएशन ने कल गिरफ्तार मछुआरों की संख्या 94 बताई थी।