लखनऊ। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदाता सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोड डाल सकेंगे। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथों के कतार में नजर आ रहे हैं।
महोबा में बसपा और सपा प्रत्याशी के बीच मारपीट की खबर है। इस झड़प के दौरान फायरिंग भी की गई जिसमें तीन लोगों का गोली लगी। घायल लोगों का कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसा सपा प्रत्याशी के बेटे को गोली लगी है।
बसपा प्रत्याशी के बेटे पर गोली मारने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि दोनों प्रत्याशी के बेटों के गीच विवाद हुआ था। यह घटना सदर कोतवाली के बजरिया चौक के पास की है।