आम आदमी पार्टी के तर्जुमान दिलीप पांडे को चार दीगर अफ़राद के साथ पुलिस ने भडकाऊ पोस्टर लगाने के इल्ज़ाम में हफ़्ता को साकेत कोर्ट में पेश किया गया| अदालत ने पांडे को 14 दिन की अदालती हिरासत में भेज दिया है|
आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हुकूमत बनाने में नाकाम रहने के बाद बी जे पी झूटे केस में फंसा कर हमारी पार्टी के कारकुनों और रहनुमाओं को गिरफ़्तार करवा रही है|
आम आदमी पार्टी के लीडर मनीष सिसोदिया ने सनीचर को प्रेस कान्फ़्रेंस में कहा कि भसडकाऊ पोस्टर के मुआमले में दिलीप पांडे की गिरफ़्तारी पर पुलिस का इल्ज़ाम ग़लत है| इस पूरे वाक़े से आम आदमी पार्टी का कोई लेना देना नहीं हैं| मनीष ने कहा कि बी जे पी आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ साज़िश रच रही है और दिलीप पांडे को फंसाया गया है|
पार्टी लीडर संजय सिंह का कहना है कि जिस पार्टी के रुक्न असेंबली फ़र्ज़ी वीडियो बना कर मुजफ्फरनगर में फ़सादात कराते हैं, वो पार्टी हमें फंसा रही है| आम आदमी पार्टी ने इस के लिए बी जे पी को गलत बताया तो कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर मुस्लिम मैंबरान असेंबली के इलाक़े में फ़िर्कावाराना कशीदगी पैदा करने का इल्ज़ाम लगाया है|
कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी शकील अहमद ने ट्वीट में लिखा, क्या केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस के मुस्लिम मैंबरान असेंबली के इलाक़े में फ़िर्कावाराना कशीदगी पैदा कर रही है, ये बी जे पी की मुख़ालिफ़त है या इन ही रास्ते पर चलना| दिल्ली बी जे पी सदर ने कहा कि दिल्ली बी जे पी के सदर सतीश उपाध्याय ने एक प्रेस कान्फ़्रेंस करते हुए कहा कि आप के तमाम इल्ज़ामात ग़लत और बेबुनियाद हैं| आप बांटने की कोशिश कर रही है|
सतीश ने इल्ज़ाम लगाया कि आम आदमी पार्टी के लीडर माहौल ख़राब कर रहे हैं| सतीश ने कहा कि एलेक्शन कमीशन से बात करके आम आदमी पार्टी के क़ौमी पार्टी की मंज़ूरी को मंसूख़ करवा देना चाहिए| गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने ने तर्जुमान दिलीप पांडे को आई पी सी की दफ़ा 153, 295 के तहत गिरफ़्तार किया है| कांग्रेस ने उसे सही क़दम बतिया है|