लखनऊ। सपा नेता और महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिख कांग्रेस से किसी भी तरह का गठबंधन न करने की नसीहत दी है।
पत्र में अबु आजमी ने चेतावनी भी दी है कि अगर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो वह पार्टी के खिलाफ कैंडिडेट उतारेंगे। अबू आजमी कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा अखिलेश यादव को स्टार प्रचारक बनाये जाने से नाराज हैं।
अबू आजमी ने लेटर में कांग्रेस को धोखेबाज, अवसरवादी और नरम हिन्दुत्वादी पार्टी बताया है। लेटर में लिख आजमी ने कहा कि यूपी में 21 सीटों वाली कांग्रेस को आपने चुनाव में 105 सीटें दी जबकि कई विधानसभा क्षेत्र में तो उनके पास कैंडिडेट तक नहीं थे। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस विश्वास लायक पार्टी नहीं है।
अबू आजमी ने लिखा कि यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं की आवाज है। उन्होंने लिखा कि हम सभी प्रदेशों में मजबूत नहीं हैं लेकिन जहां भी हैं वहां अगर कांग्रेस की तरफ से हमारे हिस्से की सीट दी जाए तो ही गठबंधन किया जाए।