लंदन एसिड अटैक की शिकार रेशम खान ने शेयर की फोटो, कहा- लौट आया आत्मविश्वास

एसिड अटैक ऐसी घटना होती है जिसमें महिला कभी उभर नही पाती। इसके जख्म चहरे, शरीर के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान पर गहरे पड़ते है।

एसिड अटैक के शिकार लोगों के लिए जीवन जीना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। वे अपने आत्मविश्वास को खोने लगते है। वह सोचने लगते है जीवन जीने से ज्यादा अच्छा अपने जीवन को समाप्त कर लिया जाए।

कुछ लोग इसका प्रयास भी करते है लेकिन उन्ही के बीच कुछ महिलाएं ऐसी भी होती जो बहादुर होती है और वो जीवन को किसी भी हालात में जीना चाहती है। अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहती हैं।

ऐसी ही एक बहादुर और दिल खुश महिला के बारे में आपको बताते है उसका नाम रेशम खान है और वह एक सुंदर, महत्वाकांक्षी मॉडल हैं।

कुछ महीने पहले उसके साथ एक घटना घटी। उसके 21 वें जन्मदिन पर लंदन में उसको एक एसिड हमले का सामना करना पड़ा था और उसके चहरे पर ऐसिड के गंभीर घाव हो गये थे।

कुछ ऐसी दिखती थी रेशम खान एसिड अटैक के बाद।

वे अपने चहरे को लेकर काफी गंभीर हो गई थी। वह दिन रात यही सोचती रहती थी कि अपना सौंदर्य वह कभी वापस हासिल नहीं कर पाएंगी, उसका मन इतना परेशान होने लगा कि एक दिन उन्होंने सोचा कि स्थानीय दुकान पर जाउंगी तो लोग क्या कहेंगे और वे कैसे प्रतिक्रिया करेंगे।

पर कुछ समय बितने के बाद और अच्छे इलाज के बाद महिला एक दम सुंदर लग रही है और अपने आत्मविश्वास को वापस हासिल किया है।

रेशम खान ने अपने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी साझा की।

अब ऐसी दिखती हैं रेशम। देखें फोटो…

रेशम खान जैसी महिला उन लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है जो एसिड अटैक होने के बाद जीवन को जीना ही नही चाहती है। रेशम खान उन एसिड पीड़ित महिलाओं को जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। उनके जीवन को एक सलाम।