अभिनेता अनुपम खेर फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने

नई दिल्ली: प्रतिष्ठित फिल्म स्टार अनुपम खेर को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें मिस्टर गजेंद्र चौहान के बाद यह पद दिया गया है।आपको बता दें कि अनुपम खेर की बीवी भाजपा से सांसद हैं और खुद अनुपम खेर भाजपा के बहुत क़रीबी हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अनुपम खेर ने 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें फिल्म और आर्ट्स के विभाग में बेहतर प्रदर्शन के लिए 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषन के के एवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल किये हैं।

उन्हें पांच बार हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ‘फिल्मफेयर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। एफटीआईआई एक स्वायत्त संस्था है जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत काम कर रही है, और इसको दुनिया भर में एक बेहतरीन संस्था माना जाता है।