2017 में सबसे तेजी से बढ़ी अडानी की संपत्ति, अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा

भारत के बड़े कारोबारियों में गौतम अडानी की संपत्ति में साल 2017 में सबसे तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। अडानी की संपत्ति (नेट वर्थ) में 125 फीसदी का इजाफा हुआ तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के असेट में 80 फीसदी वृद्धि हुई।’

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सबसे बड़े पोर्ट ऑपरेटर और अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी की संपत्ति पिछले साल 124.6 फीसदी की गति से बढ़ी और जनवरी 2017 में 4.63 अरब डॉलर के मुकाबले दिसंबर 2017 के अंत में 10.4 अरब डॉलर (करीब 660 अरब रुपये) हो गई। इस मामले में अडानी के बाद डी-मार्ट के ऑनर राधाकृष्ण दमानी हैं।

उनकी संपत्ति करीब 80 फीसदी उछाल के साथ बढ़ी। मार्च 2017 में उनकी संपत्ति 3.88 अरब डॉलर थी और अब 6.96 अरब डॉलर (करीब 441.30 अरब रुपये) हो चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 2017 में 77.53 फीसदी की गति से बढ़ी और 22.70 अरब डॉलर से बढ़कर 40.30 अरब डॉलर (करीब 2536 अरब रुपये) हो गई।