लखनऊ की आफरीन रऊफ ने गीता पाठ प्रतियोगिता में हासिल किया शीर्ष स्थान

लखनऊ: देश में धर्म के नाम पर जहां बदमाश तत्व के ज़रिए नफरत फैलाई जा रही है और साप्रदायिक सद्भाव को खराब करने की कोशिश की जा रही हैं, वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो धार्मिक सद्भाव की मिसाल बनकर उभर रहे हैं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

एक एसी ही मिसाल पेश की है उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आफरीन रऊफ ने। लखनऊ के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित भगवद गीता पाठ प्रतियोगीता में आफरीन रऊफ ने बाज़ी मारी है। आफरीन की इस कमियाबी ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है। लेकिन यह पहला मौक़ा नहीं है कि जब किसी मुस्लिम लड़की ने भगवद गीता प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल की हो।

इससे पहले 2015 में मुंबई के मीरा रोड के एक स्कूल में पढने वाली 12 वर्षीय मरयम ने भी गीता पाठ के प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करके सबको हैरान कर दिया था।