VIDEO: आवारा गायों से किसान हो रहे हैं परेशान, फसलों की कर रहे नुकसान

जबसे गो हत्या या मवेशियों की खरीद फरोख्त पर पाबंदी लगी है, किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसानों के मुताबिक, सबसे ज्यादा ये आवारा गयें उनके फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। खेतों में लगे फसलों को आकर खा जाती हैं ये आवारा गयें।

YouTube video

विडियो में आप देख सकते हैं, किस तरह से किसान अपने पीड़ा को व्यक्त कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे पहले ऐसा नहीं था।

जबसे केन्द्र में मोदी की सरकार आई है और यहां राज्य में योगी सरकार, तबसे हम सब किसान इन आवारा गायों से परेशान हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गो रक्षकों द्वारा किये जा रहे जुल्मों को भी बयान किया। बताया कि उनके डर से लोग गायों को आवारा छोड़ दे रहे हैं, जिससे गायों को देखने वाले कोई नहीं है।

खेतों में लगे फसलों को बचाने के लिए तार का घेरा बनाया जा रहा है, फिर भी इन्हें नहीं बचाया जा सकता है। ये तार भी भूखे जानवरों को रोकने में नाकाम हो जाते रहे हैं। किसानों को रात रात भर जागकर खेतों में लगे फसलों को बचाना पड़ रहा है।