हार ने बीजेपी को फिर से बैकफुट पर ला खड़ा किया है, एक बौखलाहट दिखाई दे रही है!

विधानसभा चुनावों में हार ने बीजेपी की परेशानी बढ़ दी है। बल्कि यह आप कह सकते हैं कि एक बौखलाहट दिखाई दे रही है। शायद यही वजह है कि उनके मंत्री और नेता विवादित बयान देना शुरू कर दिए हैं। ताजा मामला उनके सरकार के मंत्री अनंत कुमार हेगड़े का है।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने रविवार को हिंदू लड़कियों की सुरक्षा पर बयान दे डाला। हेगड़े ने कर्नाटक के कोडागु जिले में एक जनसभा को संबोधित कर कहा कि हमें अपने समाज की प्राथमिकता के बारे में सोचना चाहिए। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

अगर कोई एक हाथ हिंदू लड़की को छूता है तो वह हाथ नहीं बचना चाहिए। यह पहली बार नहीं है कि केंद्रीय मंत्री ने संवेदनशील मुद्दों को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले रविवार को हेगड़े ने ताजमहल पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ताजमहल मुस्लिमों ने नहीं बनाया था।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, इतिहास इसका गवाह है कि इसका निर्माण मुस्लिमों ने नहीं करवाया था। शाहजहां ने अपनी जीवनी में कहा है कि उन्होंने यह जमीन राजा जयसिम्हा से खरीदी थी। यहां पर एक शिव मंदिर है,जिसे राजा परमतीर्थ ने बनवाया था, जिसका नाम तेजो महालया था।

तेजो महालया का नाम बदलकर ताजमहल कर दिया गया। अगर हम सोते रहे तो हमारे ज्यादात्तर घरों के नाम मंजिल हो जाएंगे। भविष्य में भगवान राम को जहांपनाह और सीता को बीबी के नाम से बुलाया जाएगा।