अहमदी नेजाद ने खामेनई पर 1.90 अरब डॉलर लूटने का आरोप लगाया

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनई पर राष्ट्रीय खजाने से एक अरब 90 करोड़ अरब डॉलर की राशि लूटने का आरोप लगाया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अहमदी नेजाद की वेब साइट ‘दोलत बहार’ ने पूर्व राष्ट्रपति के दो लंबे लेख प्रकाशित किया है। जिसमें अहमदी नेजाद ने दावा किया है कि सर्वोच्च नेता की धन की मात्रा 8 लाख अरब तोमान है और अमेरिकी डॉलर में यह राशि 1 अरब 90 करोड़ डॉलर बनती है।

उनका कहना है कि सभी राशि राष्ट्रीय राजकोष और नागरिकों की जेब से लिया गया है। इस राशि को आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए उपयोग किया जाता है, अहमदी नेजाद का कहना है कि सर्वोच्च नेता की मिल्कियत में दो अरब डॉलर के बराबर राशि को ‘बुनियाद 15 ख़रदाद’ फाउंडेशन, बुनियाद मुस्तज़अफान फाउंडेशन के अलावा रक्षा मंत्रालय और कई दुसरे संस्थाओं के खातों में रखा गया है।