एयरफोर्स के मार्शल अर्जन सिंह का 98 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली: वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार को निधन हो जाने की खबर आई है। दरअसल कल अर्जन सिंह को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अर्जन सिंह का निधन 98 साल की उम्र में हुआ है। अर्जन सिंह एयरफोर्स के इकलौते ऐसे अधिकारी थे, जिनकी पदोन्नति पांच सितारा रैंक तक हुई। उनके निधन पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर दुःख जताया है। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा वायु सेना प्रमुख बी एस धनोवा ने अस्पताल का दौरा किया

आपको बता दें कि अर्जन सिंह को जब एयरफोर्स प्रमुख बनाया गया था तो उस वक़्त उनकी उम्र महज 44 साल थी और आजादी के बाद पहली बार लड़ाई में उतरी एयरफोर्स की कमान उनके ही हाथ में थी।

साल 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। अर्जन सिंह कभी रिटायर नहीं हुए थे।