पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कनार्टक के राज्यपाल वजुभाई वाला से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। अमरिंदर ने कहा कि शनिवार दिन भर के घटनाक्रम ने भाजपा और कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के बीच की सांठगांठ को बेनकाब कर दिया है।
अमरिंदर ने एक बयान में कहा कि राज्यपाल को विधानसभा में जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। आरएसएस के कार्यकर्ता वाला स्पष्ट तौर पर भाजपा नेतृत्व के इशारे पर काम कर रहे थे और उन्होंने पद पर बने रहने के सभी नैतिक अधिकार खो दिए हैं।
वाला ने राज्यपाल पद को दागदार किया है और यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो सर्वोच्च न्यायालय को चाहिए कि वह उन्हें बर्खास्त करे। अमरिंदर ने कहा कि भाजपा कर्नाटक में किसी भी तरह से सत्ता हासिल करने की अपनी हताशा में राजनीतिक अनीति के नए निचले स्तर पर पहुंच गई।
शक्ति परीक्षण से पहले येदियुरप्पा के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र सत्ता की भूखी भाजपा के हाथों पूरी तरह बर्बाद होने से बच गया।