रोहिंग्या मामले पर अमेरिका लगाएगा म्यांमार पर प्रतिबंध

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका म्यांमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम संप्रदायों के साथ होने वाले उत्पीड़न पर विश्व मैग्नेट्सकी कानून के तहत म्यांमार पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। अमेरिका के ग्रह मंत्रालय ने एक बयान जारी करके आज यह सूचना दी है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बयान के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका ने म्यांमार के रखाइन प्रांत में रोहिंग्याई मुस्लिम और अन्य सांप्रदायिक लोगों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त किया है। इसके लिए असामाजिक तत्वों को ज़िम्मेदार ठहराया है, और उस पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है।

आपको बता दें कि म्यांमार के रखाइन प्रान्त में म्यांमार सेना की कार्रवाई की वजह से 5 लाख से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमानों ने देश छोड़ कर पड़ोसी देश बंगलादेश में शरण लेने को मजबूर हुए।