उम्मीद से कम सीटें आने पर अमित शाह का सोशल मीडिया पर कुछ यूं उड़ रहा मजाक

गुजरात: सोमवार को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सोशल मिडिया पर लगातार भाजपा व अमित शाह का मजाक उड़ाया जा रहा है। बता दें कि दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है बावजूद इसके सोशल मीडिया पर यूजर्स उसका जमकर मजाक उड़ाया जा रह है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

गुजरात चुनाव के मतगणना से पहले भाजपा के कई दिग्गज नेताओं सहित अमित शाह ने दावा किया था कि राज्य में भाजपा 150 से अधिक सीटें प्राप्त करेगी। जैसे ही गुजरात चुनाव के रुझान आने शुरू हुए तब से अमित शाह के 150 सीटें जीतने वाली बयान पर तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं।

सोशल मिडिया पर कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा है कि गुजरात की जनता ने जीएसटी काट लिया है, इसलिए भाजपा को 150 सीटे नहीं मिली।

https://twitter.com/RepubIicofIndia/status/942645121455218688?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.jantakareporter.com%2Fhindi%2Fjoke-on-bjps-victory-in-gujarat%2F164954%2F

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर चुटकी लेते हुए एक यूजर ने लिखा कि, अमित शाह का टारगेट 150 सीटों का था। लोगों ने 150 पर 28 फीसदी जीएसटी लगा दिया और गुजरात को 108 सीटें मिलीं। वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि, भाजपा ने जीतनी तो 150 सीटें ही थीं, बस गुजरात की जनता ने 28% जीएसटी काट लिया।

बता दें कि भाजपा 98 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 78 सीटों पर आगे है। वर्ष 2012 के तुलना में इस बार भाजपा को काफी नुकसान हुआ है जबकि कंग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।