जयपुर: बाबा दाती महाराज के अब एक के बाद एक मामले में लगातार फंसते चले जा रहे हैं। उनके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दाती महाराज के आलावास स्थित उनके गुरुकुल से करीब 600 बालिकाएं गायब हैं। जिसकी जांच पुलिस जोर शोर से कर रही है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
बता दें कि दाती महाराज ने मीडियाकर्मियों के सामने दावा कर रहे हैं कि इस आश्रम में 700 बालिकाएं हैं। जबकि यहां केवल 100 बालिकाएं ही बची हैं। बताया जा रहा है कि 600 बालिकाएं दाती महाराज और उसके लोगों के डर से भागकर अपने घर चली गई हैं।
खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम एक शिष्या के साथ रेप करने के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के राजस्थान स्थित एक आश्रम में गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ रेप पीड़िता भी थी। टीम को दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि टीम ने पीड़िता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया।
बता दें कि महिला ने गत रविवार को दक्षिण दिल्ली में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई थीं। इसके बाद यह मामला अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान स्थित आश्रमों में उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसने अपनी शिकायत में स्वयंभू बाबा के दो पुरुष शिष्यों के भी नाम लिये।