अर्जुन कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की तस्वीर, हो रही है हर तरफ तारीफ

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के अकस्मात निधन से कपूर परिवार ही नहीं बल्कि पूरा नेशन गमगीन हो गया। श्रीदेवी के फैंस के साथ ही बॉलीवुड जगत के दिग्गज सितारे भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

इस दुख की घड़ी में अभिनेता अर्जुन कपूर भी पिता बोनी कपूर और जाह्नवी और खुशी के साथ हमेशा साथ खड़े रहे। अर्जुन कपूर ने पूरे परिवार की अच्छे से केयर भी की। यहीं नहीं अर्जुन ने पिता बोनी कपूर की मदद के लिए दुबई भी पहुंचे और जबतक श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के सारे इंतजाम देखने के लिए अर्जुन कपूर मुंबई में ही रहे।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अपनी सौतेली मां श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है, जिन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि ‘वनडे एट अ टाइम’।

अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में अंग्रेजी में लिखीं लाइनों का अर्थ है, तुम बहादुर हो क्योंकि जिंदगी ने तुम्हें कारण दिए और तुम अभी भी चमक रहे हो और इसी तरह चमकते रहो। अर्जुन के द्वारा शेयर की गई फोटो में फैंस कमेंट कर अर्जुन की तारीफ कर रहे हैं।

कठिन समय में अर्जुन ने अपने परिवार का साथ दिया इस बात पर एक यूजर ने अर्जुन की तारीफ करते हुए लिखा, ”जिस तरह से आपने कठिन समय में अपने परिवार को संभाला और उन्हें बिल्कुल भी अकेला महसूस होने नहीं दिया। मुझे उम्मीद है कि आपकी मां को आप पर गर्व हो रहा होगा कि उन्होंने आपके जैसे बेटे को जन्म दिया।

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, अर्जुन तुम बहादुर इंसान हो। तुममे एक लीडर के गुण हैं। तुम्हारे लिए तालियां डियर अर्जुन। वही एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, अर्जुन जी खुशी में तो हर इंसान साथ देता है लेकिन जिस तरह से आपने दुख में अपने पिता और बहनों का साथ दिया यह महान है, लव यू।

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, जो दुख में साथ दे वहीं सच्चा इंसान हैं जो आप हो, अर्जुन सर बहुत अच्छा।