वीडियो: आगरा पहुंची असमी महिला को विदेशी बताकर सिक्योरिटी गार्ड ने मकबरे में जाने से रोका

उत्तर प्रदेश: दिल्ली में रहने वाली मंजीता चानू जब अपने दोस्तों के साथ आगरा घुमने गई। लेकिन आगरा के एतमाद उद दौला मकबरे में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे वहां एंट्री नहीं दी।
सिक्योरिटी गार्ड ने उस मंजीत को कहा कि वह एक विदेशी महिला है, इसलिए उन्हें मकबरे में एंट्री नहीं दी जा सकती।
इसपर जब मंजीता ने उन्हें कहा कि एक आम भारतीय है तो सुरक्षा गार्ड ने उससे आई कार्ड मांगा।
लगभग आधे घंटे तक चली बहस के बाद मंजीत ने काफी लोगों को इस बारे में बताया तो गार्ड ने उसे मकबरे में घुसने की इजाजत दी।

लगभग आधा घंटे तक दोनों के बीच बहस होने के बाद मंजीता ने जब कई लोगों से बात की तो आखिरकार उसे अंदर घुसने दिया।

मंजीता ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर फेसबुक पर पोस्ट किया है। इस घटना पर लोगों ने काफी हैरानी जताई है।
इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए मंजीता ने लिखा कि उसने कई बार पूर्वोत्तर के लोगों के साथ रंगभेद की घटनाएं सुनी थी, लेकिन दिल्ली में उन्हें ऐसा कभी व्यक्तिगत रुप से महसूस नहीं किया था।
मंजीता ने कहा कि गोवा और बेंगलुरु में उसने रंगभेद की खबरें कई बार सुनी थी।

मंजीता ने कहा कि गोवा और बेंगलुरु में उसने रंगभेद की खबरें कई बार सुनी थी। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली से आगरा कई बार आई थी लेकिन इस तरह का भेदभाव उसने कभी नहीं देखा था।

 

Posted by MJmanjita on Friday, September 15, 2017