AMU के वाइस प्रेसिडेंट नदीम अंसारी को मारी गोली, फिर चाक़ू से किया हमला

उत्तर प्रदेश: यूपी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी को गोली मार कर हत्या करने की साजिश की गई है।

गोली से हमला करने के बाद उनपर चाक़ू से भी हमला किया गया है। उनके कंधे पर गोली लगने से घायल हुए नदीम को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

इन हमलावरों की पहचान एएमयू के पूर्व छात्र सलमान और अरमान के रूप में की है। जोकि ककराला (बदायूं) के रहने वाले हैं।

देर रात पुलिस दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों ही हार्स राइडिंग क्लब में एएमयू उपाध्यक्ष का सलमान और अरमान से विवाद हुआ था। इस मामले में अब पुलिस अब और जांच कर रही है।