मुंबई। आईपीएल के 11 वें सीजन के लिए नीलामी शुरू हो गई है। मार्की प्लेयर्स के पहले पोल में बेन स्टोक्स अभी तक के सबसे महंगे खिलाडी रहे हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
अन्य विदेशी खिलाड़ियों में मिचल स्टार्क को 9.4 करोड़, किरोन पोलार्ड को मुंबई ने 5.4 करोड़ में, फोफ डुप्लेसी को चेन्नई ने 1.6 करोड़ में खरीदा। जबकि देसी खिलाडियों में अश्विन सबसे महंगे रहे। उन्हें किंग्स-11 पंजाब ने 7.6 करोड़ में खरीदा। शिखर धवन हैदराबाद ने 5.2 करोड़ में और रहाने को राजस्थान रोयल्स ने 4 करोड़ में खरीदा।
सबसे चौंकाने वाली नीलामी रही क्रिस गेल की, गेल को किसी किसी फ्रैंचाइज़ी ने नहीं खरीदा। दुसरे राउंड में ग्लेन मेक्सवल सबसे महंगे रहे। उन्हें दिल्ली ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा।