AUDIO : मस्जिदे नबवी में रिकॉर्ड की गई पहली अजान को सुनें

मदीना : सऊदी अरब में अल-मस्जिद अन-नबवी (मस्जिदे नबवी) में अजान को पहली बार 66 साल पहले मुअज्जीन शेख अब्दुलअजीज़ बुखारी द्वारा दिया गया था। सोशल मीडिया यूजर ने 1953 के पूर्व की रिकॉर्डिंग की एक ऑडियो क्लिप साझा कर रहे हैं।

कई लोगों ने उस समय की भावनाओं को महसुस किया है जब मस्जिदे नबवी में मुअज्जीन द्वारा पुकारा गया आजान विभिन्न चैनलों और रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित किया गया था।

बुखारी, 1933 में पैदा हुए थे, जब वे 18 साल के थे तब उन्हें मस्जिद के मुअज्जीन के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी वफात 2007 में 60 वर्ष की उम्र में हो गई थी। माना जाता है कि बुखारी वैसे एक समुदाय से थे, जिनकी अवाज महान और समृद्ध था।