यांगून। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ चल रही हिंसा की वजह से विरोध का सामना कर रही स्टेट काउंसलर ऑंग सान सू की न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में शामिल नहीं होगी।
सुश्री सु की के राजनीतिक दल के प्रवक्ता ने आज यह सूचना दी। पिछले साल म्यांमार की स्टेट काउंसलर बनने के बाद सुश्री सू की के लिए रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है।
म्यांमार में रोहिंग्या विद्रोहियों की ओर से हमले के बाद देश की सेना ने रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ भारी कार्रवाई की है। म्यांमार में इस हिंसा के कारण अब तक करीब 3 लाख 70 हजार रोहिंग्या मुस्लिम बंगलादेश में शरणार्थी हैं। आलोचकों ने सु की पर इस संकट से उबरने में नाकामी का आरोप लगाया है, उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार वापस करने की वकालत की है।