बांग्लादेश रोहिंग्या मुसलमानों की मदद अपने साथी देशों पर निर्भर हुए बिना जारी रखेगा: बांग्लादेशी मंत्री

ढाका: बांग्लादेश के उप विदेश मंत्री शहरीर आलम ने कहा कि उनकी सरकार रोहिंग्या संकट हल करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, लेकिन म्यांमार सरकार ने सुझावों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके साथ ही उन्होंने सभी साथी देशों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि इंसानियत की बुनियाद उन देशों ने हमारी मदद की पेशकश की और हाथ आगे बढ़ाया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

बांग्लादेश के मंत्री ने कहा कि उनका देश किसी दुसरे की मदद पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि 8 से 9 देशों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। मगर हमने उन पर निर्भर हुए बिना रोहिंग्या नागरिकों की मदद के लिए कदम उठाए हैं। हमारी प्रधान मंत्री शेख हसीना ने भी यही कहा है कि रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद करने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे।