मुस्लिम महिला इब्तिहाज मुहम्मद के सम्मान में हुआ बार्बी डॉल लॉंच, कुछ लोगों ने बताया महिलाओं का अपमान

पहली बार एक ऐसा बार्बी डॉल लॉन्च किया गया है जिसने हिजाब पहन रखा है। बार्बी डॉल बनाने कंपनी मैटल का कहना है कि हिजाब पहनी ये बार्बी अमेरिकी मुस्लिम महिला फेंसर इब्तिहाज मुहम्मद के सम्मान में लॉन्च किया गया है।

बता दें कि इब्तिहाज मुहम्मद पिछले साल रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आई थी।हिजाबी डॉल की लॉन्चिंग के बाद इब्तिहाज मुहम्मद ने कहा कि यह  उनके बचपन के सपने के सच होने जैसा है।

बॉर्बी डॉल बनाने वाली कंपनी मैटल ने कहा है कि अब वह दुनिया भर में प्रेरणा देने वाली महिलाओं को मॉडल बनाकर बार्बी डॉल की नयी रेंज लॉन्च करेगी।

लेकिन कई लोगों को कंपनी की ये पेशकश पसंद नहीं है। ट्विटर पर लोगों ने बार्बी को हिजाब पहनाने का विरोध किया है और इसे महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया है।ब्रायन डे ने लिखा है कि बार्बी ने हिजाब पहनी हुई पहली डॉल को जारी किया है। अच्छी बात है अब मुस्लिम महिलाओं को खेलने के लिए कुछ तो मिल गया।’ सुजेन ने लिखा धर्म को कम से कम खिलौनों से तो दूर रखिए। एक अमेरिकी यूजर ने इस डॉल पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस यूजर ने लिखा, ‘क्या इस बार्बी डॉल का खतना भी हुआ है। फेमिनिज्म को बर्बाद करने के लिए शुक्रिया।