वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने अंग्रेजी मैगज़ीन ‘द वीक’ में एक आर्टिकल लिखा है। इस आर्टिकल में बरखा ने देश के मौजूदा हालात में मुसलमान होने पर अपने विचार रखे हैं। बरखा ने इसमें लिखा है कि अगर वो मुसलमान होतीं तो उन्हें आज के भारत में कैसा लगता?
बरखा ने लिखा है कि अगर वो मुसलमान होतीं तो सोचतीं कि जिस तरह उनके “मॉडरेट” मुसलमान होने का हवाला देकर हर मुद्दे पर बोलने की उम्मीद की जाती है उसी तरह क्या देश के बड़े “मॉडरेट” हिंदू भी बोलेंगे?
इसके साथ उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर आतंकवाद, तीन तलाक पर कुछ मुस्लिम संगठनों के विरोध और राजनीतिक दलों द्वारा मुस्लिम समुदाय का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने मुद्दा भी उठाया है।
उन्होंने हाल ही में देश में मुसलमानों के खिलाफ बढ़ी हिंसा का मुद्दा उठाया और राजनीतिक दलों द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिए अपनाये जा रहे दोहरे मापदंड पर अपनी राय रखी है।
बरखा ने बताया कि कुछ वक़्त पहले उनसे किसी ने ये सवाल किया था कि “अगर वो मुसलमान होतीं तो उन्हें कैसा लगता?” जिसके बाद उन्हें ये सवाल परेशान करता रहा। इसलिए उन्होंने ये लेख लिखा।
अपने इस आर्टिकल का लिंक बरखा ने ट्विटर पर शेयर भी किया है।
बरखा ने अपने लेख का लिंक ट्विटर पर शेयर किया तो ट्रॉल को उनका जवाब नहीं पचा। उन्होंने इस आर्टिकल के लिए बरखा पर काफी अभद्र टिप्पणियां की। वहीं कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की है।
I am agnostic & non religious but- If I Were Muslim …. Here's what I might feel today.. I write for @TheWeekLive https://t.co/zGTQ8OOZ0P
— barkha dutt (@BDUTT) July 1, 2017