यूपी के हापुड़ में दो समुदायों के बीच झड़प, चली गोलियां, 6 घायल

उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के धोलाना में कल रात दो समुदायों के लोगों के बीच मामूली बात पर हुए विवाद में छह लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक़, इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धोलाना में अंकिता जाटव और अमजद आदि लोगों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान एक समुदाय के लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। इस घटना में छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने अंकिता, अमजद और अन्य 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।