मल्लिका-ए-गज़ल बेगम अख्‍तर के जन्‍मदिन पर गूगल ने डूडल बना दी श्रृद्धांजलि

बेगम अख्तर के जन्मदिवस के अवसर पर गूगल ने उनका डूडल बना उन्हें श्रृद्धांजलि दी है। मल्लिका-ए-गजल के नाम से मशहूर बेगम अख्तर का आज यानि 7 अक्टूबर को 103वां जन्मदिन है। बेगम अख्तर का जन्म 1914 में हुआ था।  गूगल द्वारा बनाए गए इस डूडल में बेगम अख्तर की एक तस्वीर लगी है जिसमें उन्हें सितार बजाते हुए दिखाया गया है और उनके आस-पास लोग बैठे उनका संगीत सुन रहे हैं। हिन्दुस्तानी क्लासिकल संगीत में बेगम अख्तर ने गजल, दादरा और ठुमरी जैसे लोकप्रिय शैली की खोज की। अपनी बेहतरीन गायिकी के लिए बेगम अख्तर को वोकल संगीत के लिए दिया जाने वाला संगीत नाटक अकेडमी अवॉर्ड दिया जा चुका है। इतना ही नहीं बेगम अख्तर को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

YouTube video

संगीत की दुनिया में कदम रखने की शुरुआत बेगम अख्तर ने लखनऊ से की थी जब वे एक टीनेज गर्ल थीं। उनकी मां मुस्तारी बाई ने उन्हें संगीत में ऊपर उठाया था जो कि एक तवायफ थीं, जिन्होंने जल्द ही एक कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना ली थी। मेहफिलों में लोगों के सामने संगीत गाकर बेगम अख्तर काफी मशहूर हो गई थीं। छोटी सी उम्र में बेगम अख्तर के सामने अभिनय के दरवाजे भी खुल गए, जिसके बाद उन्होंने साल 1920 में कोलकाता के एक थियेटर से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद सामाजिक रूप से जिंदगी को स्वीकार करते हुए बेगम अख्तर ने बेरिस्टर इशतियाक अहमद अब्बासी से शादी कर ली।