ममता बनर्जी ने जारी किया पश्चिम बंगाल का नया लोगो, हरा रंग देख यूजर ने कहा-‘ईट का जवाब पत्थर से

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  राज्य का आधिकारिक लोगो जारी किया। बता दें की  5 जनवरी को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्मदिन भी होता है, इस वजह  से भी इस लॉन्चिंग की तारीख का खास महत्व है। लोगो को समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट किया । लोगो सामने आने के बाद अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  बताते चले की लोगो में  अशोक स्तंभ को दिखाया गया है। साथ ही अशोक स्तंभ पर हल्का हरा रंग डाला गया है। नीचे हरे रंग के बॉर्डर के बीच में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दिखाया गया है। इस  प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है  ‘ईट का जवाब पत्थर से, इस ट्वीट में इस यूजर ने वह तस्वीर लगाई है जिसमें यूपी सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में हज हाउस को भगवा रंग में रंग दिया गया है।’

https://twitter.com/HritvikPriya30/status/949227770285993985

हर्ष कुमार ने लिखा है, ‘ईट का जवाब पत्थर से, इस ट्वीट में इस यूजर ने वह तस्वीर लगाई है जिसमें यूपी सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश में हज हाउस को भगवा रंग में रंग दिया गया है।’ एक यूजर ने लिखा है कि इसे west bengal की बजाय Government of Waste Bengal लिखा जाना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा है कि जिस लोगो में मां दुर्गा का त्रिशूल नहीं है वह पश्चिम बंगाल का लोगो नहीं हो सकता है।’