पुराने प्रॉक्टर के इस्तीफे के बाद बीएचयू में रोयोना सिंह ने कल की प्रॉक्टर का पद संभाला है। उनकी जो पहली तस्वीर मीडिया में जारी हुई है वह बहुत ही लिबरल दिख रही हैं। बीएचयू के 101 साल के इतिहास में यह पहली दफा है कि कोई महिला प्रॉक्टर के पद पर आई हैं।
BHU छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर बैकफुट पर आए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने प्रॉक्टोरियल बोर्ड का मुखिया बदल दिया। इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की प्रोफसर रोयोना सिंह को ओएन सिंह की जगह नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया।
रोयोना सिंह लड़कियों और हॉस्टल जीवन में दी जाने वाली सभी छूटों की खुद से तुलना कर बताया हैं। जैसे वह खुद अमेरिका—यूरोप में रही हैं, उन्हें खाने, पहनने और पीने पर लगाई जाने वाली पाबंदी खुद पर लगाई पाबंदी लग रही है। इसलिए उन्होंने कहा है कि जिसको जो पहनना, खाना और पीना है, इन सभी की पूरी आज़ादी है। बीएचयू की नई मुख्य प्रॉक्टर रोयोना सिंह प्रगतिशीलता और आधुनिकता की प्रतिमूर्ति बनकर लड़कियों के बीच आई हैं।
इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने छेड़छाड़ को लेकर छात्राओं की शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 800-4922-000 जारी किया है। इसके अलावा एक मेल आईडी wgcbhu@gmail.com भी जारी की गई है।