पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब देश की शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों पर रोक लगा दी। साथ ही उनकी सारी संपत्तियां कुर्क कर लिया गया।
उच्चतम न्यायालय ने पनामा पेपर्स स्कैंडल में बेईमानी को लेकर शरीफ को 28 जुलाई को प्रधानमंत्री पर पद बने रहने के अयोग्य ठहरा दिया था वही उनके एवं उनके बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने की गई थी। उसके बाद शरीफ को अपने पद से हटा दिया गया।
हालांकि शरीफ परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई कर रही इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार को शरीफ और उनकी बेटी मरियम एवं दामाद सफदर को 26 सितंबर को पेश होने के लिए समन भी जारी किया। यहाँ तक की लाहौर के बाहरी इलाके रायविंड में शरीफ के घर पर समन और संपत्ति कुर्की नोटिस लगा दिया। फिलहाल वे अपनी बीमार पत्नी कुलसूम को देखने के लिए अपने बच्चों के साथ लंदन गये हैं।