बिहार : बिहार में बाढ़ का कहर जारी है और इसमें अब तक मरने वालों की संख्या 70 हो चुकी है, लेकिन सरकार सिर्फ 41 की ही पुष्टि कर रही है।
बताया जा रहा है कि 12 जिलों के 65.37 लाख लोग बाढ़ की जद में हैं। बाढ़ से अररिया में 20, किशनगंज में 5, पूर्वी चंपारण ने 3, पश्चिमी चंपारण में 3, दरभंगा में 3, सीतामढ़ी में 6 और मधुबनी में एक व्यक्ति मौत की पुष्टि हुई है।
वहीं 12 जिलों के 84 प्रखंड के 889 पंचायत के 65.37 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र से निकाले गए एक लाख 82 हजार 420 लोग निकाल लिए गए हैं। इनमें से 48120 लोगों 254 राहत शिविर में रखा गया है।
स्थानीय विधायक अबिदुर्रहमान ने भी गाड़ी में बैठकर जायजा लिया। लोगों को उम्मीद थी कि रात बीतने के बाद प्रसाशन जरूर उनकी सुधि लेगा लेकिन दोपहर तक ऐसा नहीं हुआ। कुछ लोगों ने चर्चा जरूर की कि कोशकि क्षेत्र में कुछ नाव चलाया जा रहा है। और लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। हालांकि इसकी भी पुष्टि करने वाला कोई नहीं था।
वहीं कटिहार में कदवा के पास महानंदा का तटबंध महज तीन घंटे के अंदर चार जगहों से टूट गया। इससे छह प्रखंडों की 10 लाख की आबादी चपेट में आ गई। कटिहार से पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें रद कर दी गई हैं। डंगराहा पुल के ध्वस्त होने से पूर्णिया का किशनगंज और पश्चिम बंगाल से संपर्क टूट गया है। करीब 20 हजार ट्रक फंसे हुए हैं।