बिहार: दलित जोड़े और लड़की की हत्या

पटना: दलितों पर हो रहे अत्याचार और हत्या बढ़ते ही जा रहा है। एक दलित जोड़े को कुछ लोगों ने बेरहमी से मार डाला, जबकि एक दुसरे घटना में एक दलित लड़की की हत्या कर दी गई, जिससे नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

शनिवार को बेगुसराई जिले के धरमपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने रामचंदर पासवान और उनकी पत्नी को ईंटों से मार कर हत्या कर दी। जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस जोड़े की हत्या उनके दुश्मनों द्वारा उस वक़्त हुई जब वे सो रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्याओं पर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़कों को जाम कर दिया और टायर जला कर विरोध किया।

शनिवार को एक अन्य घटना में सिवान जिले के चाचपोली गांव में एक दलित लड़की को उसी समुदाय के लड़के ने ही हत्या कर दी। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की ने लड़के का प्रपोजल इंकार कर दिया था जिस से आहत हो कर लखनराम ने लड़की की हत्या कर दी, आरोपी अभी भी फरार है।

पिछले एक-डेढ़ महीने में अपराधों में हुए तेजी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिन पहले राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जमीनी स्तर पर निगरानी करने का निर्देश दिया।