बिहार बोर्ड: 10वीं की रिजल्ट से ठीक पहले गायब हुईं 10वीं की 200 उत्तर पुस्तिकाएं

पटना: पिछले कुछ समय से बिहार बोर्ड रिजल्ट को लेकर पहले से ही विवादों में है, लेकिन इसके बावजूद बिहार में शिक्षा की स्थिति अब भी कितनी लचर है, इसका खुलासा एक बार फिर हो गया है। खबर यह आ रही है कि 10वीं रिजल्ट से ठीक पहले 10वीं की 200 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हो गई है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में 10वीं रिजल्ट की घोषणा से ठीक पहले 10वीं क्लास की 200 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हो गई हैं। शहर के एसएस बालिका इंटर स्कूल से पूरी 200 उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने से हड़कंप मच गया है। स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

बिहार के गोपालगंज से 10वीं कक्षा की 200 उत्तर पुस्तिकाएं गायब हो गई हैं। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 20 जून को घोषित होगा। इससे ठीक पहले 200 उत्तर पुस्तिकाओं से भरा एक बैग गायब हो गया है।

ये उत्तर पुस्तिकाएं एसएस बालिका इंटर स्कूल से गायब हुई हैं। स्कूल के अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसे लेकर स्कूल के कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है।