बिहार: 15 लोगों को ले जा रही नाव गंगा में पलटी, पांच की मौत

पटना। राजधानी से सटे फतुहा में बुधवार की सुबह नाव डूबने से पांच लोगों की मौत नाव पलटने से हो गयी। घटना की सूचना पर प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, पटना से सटे फतुहा के मस्ताना घाट पर गंगा नदी में बुधवार की सुबह 15 लोगों को ले जा रही नाव पलट गयी। इससे करीब पांच लोगों की मौत हो गयी।

वहीं, घटना के बाद छह लोग तैर कर किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। गया जिले के नीमचक थाना के लडुई गांव के पांच लोगों को बचा लिया गया है।

बचाये गये लोगों में गया जिले के नीमचक थाने के लडुई गांव के धनेश की पत्नी अनीता देवी, रामसेवक दास की पत्नी अनुराधा देवी और उसका बेटा, रामरती देवी, आयुषी कुमारी शामिल हैंं। अन्य लापता लोग भी इसी परिवार के हैं।