पटना: बिहार के नालंदा में शुक्रवार को एक मोबाइल व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से भड़की भीड़ उस वक्त बेकाबू हो गयी जब आरोपी गुस्सायी भीड़ हत्थे चढ़ गई। आरोपी को भीड़ ने जमकर पीते की यहीं नहीं गुस्साए लोगों ने उसे एक घर के छत पर ले जाकर वहां से नीचे फेंक दिया।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
जानकारी के मुताबिक, घटना सीएम नितीश कुमार के गृह जिला नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के महलपर इलाके की है। एक दिन पहले यहां मोबाइल रिचार्ज को लेकर एक मोबाईल दुकानदार दीपक कुमार के साथ दारोगा विगहा निवासी रजनीकांत सिंह का विवाद हो गया था।
इसी विवाद के चलते शुक्रवार को रजनीकांत सिंह बाइक से जा रहे दुकानदार दिवाकर और उसके भाई दीपक पर गोलियां चला दीं। जिससे दिवाकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सुबह करीब 9 बजे गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी रजनीकांत का काफी देर तक पीछा किया। इस दौरान रजनीकांत एक घर के अंदर जा छिपा। सैकड़ों लोगों ने रजनीकांत को घर से निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। भीड़ की पिटाई की वजह से रजनीकांत बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके बाद भीड़ उसे लेकर घर के छत पर गयी और वहां से उसे नीचे फेंक दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने पुलिस और मीडिया कर्मियों पर भी जमकर रोड़ेबाजी की और कई बाइक को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भीड़ के पथराव में कई पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी घायल हो गए।
बेकाबू भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। पुलिस ने इस दौरान करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की कोशिशें की जारी हैं।