सत्यपाल मलिक बने बिहार के नए राज्यपाल

सत्यपाल मलिक बिहार के नये राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं। इसके साथ ही तमिलनाडू, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को भी नया राज्यपाल मिल गया हैै।

ऐडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी को प्रो. जगदीश मुखी की जगह अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु और गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गयाा। वहीं ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्र को अरुणाचल प्रदेश का राज्पाल बनाया गया।

गौरतलब हो इससे पहले राम नाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थाे। उनके राष्ट्रपित बनने के बाद बिहार में राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार केशरी नाथ त्रिपाठी संभाल रहे थे।