पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक सिरफिरे आशिक द्वारा प्रेमिका और उसकी मां को गोली मारने की सनसनीखेज मामला सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार के चलते घर में घुसकर अपनी प्रेमिका और उसकी मां को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
जानकारी के मुताबिक, घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र की है। जहां संजीव नाम का एक युवक ने घर में घुसकर युवती से जबरन शादी करने का दवाब बनाने लगा। शादी की बात को लेकर इन सभी के बीच काफी बहस भी हुई। बताया जाता है कि बहसबाजी का दौर करीब एक घंटे तक चला। इसके बाद संजीव ने पिस्टल निकाली और एक के बाद एक 4 राउंड गोली चलाई। गोली लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद संजीव और उसका दोस्त बाइक छोड़ पैदल ही भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को गंभीर हालत में राजेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान घर के अंदर से पुलिस के हाथ 4 खोखा मिले हैं। जिससे पता चलता है की सिरफ़िरे आशिक ने घर के अंदर 4 गोलियां चलाई थी।
उधर सिटी एसपी ईस्ट राजेन्द्र कुमार भील की मानें तो पिछले 6-7 महीने से संजीव और युवती की जान-पहचान थी। संजीव अक्सर घर आता-जाता रहता था। संजीव चाहता था की वो जल्द से जल्द उससे शादी कर ले, लेकिन उससे भी बड़ी उसकी एक और बहन थी। फैमिली वाले बड़ी बेटी के बाद ही उसकी भी शादी करने की बात कह रहे थे, जो संजीव को नागवार गुजरी।