जन्मदिन विशेष: 18 की उम्र में मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक जमाई धाक

18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बन्ने के बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने सभी के दिलों की धड़कन बन गई है। साथ ही बॉलीवुड में प्रियंका को ‘देसी गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है।

आज प्रियंका चोपड़ा अपना 35वां बर्थ डे मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा हर वक्त सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका अपने नए रिलेशनशिप की खबरों के चलते काफी सुर्खियां बंटोरी थीं।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ के बारे में तो प्रियंका चोपड़ा मूलरूप से झागखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता भारतीय सेनी में चिकित्सक थे। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

ये खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने साल 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजहन’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में साल 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ में प्रियंका ने स्पेशल एपियेरेंस दी थी और फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वहीँ प्रियंका की हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इन में ‘बेवॉच’, ‘ए किड लाइक जैक’, ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ शामिल है। फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सीरियल ‘क्वांटिको’ के पहले सीजन में काम कर चुकी हैं। इसके आगे के सीजन की शूटिंग उनकी जारी हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ ही डांस में भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं।