शम्स तबरेज़, सियासत न्यूज़ ब्यूरो।
लखनऊ: अभी कुछ दिनों पहले ही BJP सांसद विनय कटियार ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया था। लेकिन अब बीजेपी के एक और नेता ने महिलाओं के मान सम्मान को लांघते हुए अमर्यादित बयान दिया है।
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेन्द्र पांडे ने हमीरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। महेन्द्र पांडे ने प्रियंका गांधी वाड्रा का मज़ाक उड़ाते हुए उनकी तुलना फैंसी बर्तन से कर दी। महेन्द्र पांडे ने कहा कि यूपी के गांवों में लोग स्टिल के खास बर्तन रखते हैं, जब कोई खास मेहमान आता है तो बर्तन साफ करके खाने के टेबल पर परोसा जाता है और जब मेहमान चला जाता है, तो फिर उस बर्तन को वापस रख दिया जाता है। जब भी चुनाव आते हैं, तो कांग्रेस प्रियंका गांधी को बाहर निकाल लेती है और बाद में उन्हें वापस अंदर कर देती है। इसका चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।
इससे पहले भाजपा नेता विद्यासागर सोनकर ने प्रियंका गांधी को ‘पुरानी फाइल’ बताया था।