भाजपा किसानों को ‘लॉलीपॉप’ देकर गुमराह कर रही है: कांग्रेस

मथुरा: किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर दीक्षित ने कहा है कि चुनावी मौसम में भाजपा ने एक बार फिर “लॉलीपॉप” देकर जनता और किसानों को गुमराह कर रही है। दीक्षित ने यह बात आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

शेखर दीक्षित ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में किसानों की कर्ज़‌ माफी, बलासोदी कर्ज़‌ जैसे लुभावने वादे किए थे। उसे अब यह बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने अब तक कितने किसानों का कर्ज माफ किया है और कितने किसानों को बलासोदी कर्ज़‌ दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या भाजपा शासित राज्यों में किसानों को इस प्रकार की कोई सुविधा दी जा रही है? उन्होंने कहा कि दरअसल भाजपा किसानों को गुमराह करके उनके वोट हासिल करना चाहती है।