गुजरात में 16 ऐसी सीटें जिस पर दो सौ से दो हजार तक का रहा जीत हार का फासला!

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के दौरान भाजपा के साथ कांग्रेस की कड़ी टक्कर रही, लेकिन 16 सीटों को देखा जाए तो यहां मुकाबला आखिर तक सांस रोकने वाला रहा। इन सीटों पर जीत हार का अंतर दो सौ से दो हजार वोट तक रहा। नतीजों पर गौर करे तो कई जगहों पर कांग्रेस के लिए रांकपा व बसपा मारक बनीं तो कुछ जगहों पर निर्दलीय खेल बिगाड़ गए।

ढोलका व फतेपुरा में रांकपा व बसपा ने कांग्रेस को तय जीत से दूर कर दिया। ढोलका में कांग्रेस महज 327 वोटों से हारी। बसपा को यहां 3139 व रांकपा को 1198 वोट मिले। फतेपुरा में भाजपा 2711 वोटों से जीती। रांकपा को 2747 वोट मिले।

बॉतड सीट पर कांग्रेस 306 वोटों से हारी, जबकि बसपा ने यहां 966 वोट झटके। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने यहां कुल 75 सौ वोट हासिल किए। हालांकि भाजपा भी थोड़े से अंतर से दो सीटें हार गई।

मानसा में पार्टी को 524 तो दिओदर में 972 वोट से हार झेलनी पड़ी। कपराडा से कांग्रेस को केवल 170 वोटों से ही जीत हासिल हो सकी। गोधरा में भाजपा को महज 258 सीटों से जीत मिली।

यहां नोटा के तहत 3050 वोट पड़े तो निर्दलीय उम्मीदवार ने 18 हजार वोट झटक लिए। आदिवासी बहुल्य क्षेत्र डेंग्स में कांग्रेस को 768 वोटों से ही जीत मिल सकी। जिन विधानसभा क्षेत्रों में मुकाबला कांटे का रहा, उनमें हिम्मतनगर, विजापुर, देअदार, मानसा शामिल हैं।