भाजपा देश में ऐसा माहौल बना दिया है मानो यह 125 करोड़ भारतीयों का नहीं बल्कि चंद भाजपाइयों का है: हेमेंत सोरेन

रांची: झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के पीटे जाने की शर्मनाक घटना के बाद अब राजनितिक खिचड़ी पकनी शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर जहां हर तरफ निंदा की जा रही है। वहीँ दूसरी तरफ भाजपा के नगर विकास और आवास मंत्री सीपी सिंह ने इस घटना के खिलाफ में कुछ न बोलते हुए इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस शर्मनाक घटना पर झारखंड सरकार के मंत्री सीपी सिंह ने स्वामी पर हमला करने वाले भाजपा युवा मोर्चा का बचाव करते हुए कहा कि स्वामी अग्निवेश ने मीडिया की सुर्खियो में आने के लिए अपने ऊपर हमले की साजिश रची। उन्होंने कहा अग्निवेश अप्रासंगिक है और वे ये बात जानते हैं। इसीलिए उन्होंने लोकप्रियता के लिए अपने ऊपर हमला कराया।

भाजपा नेता यही नहीं रुके और उन्होंने सरकार से इस सारे प्रकरण की जांच की मांग भी की और साथ ही कहा कि अग्निवेश ने अपने ऊपर हमले की योजना पर कितना पैसा खर्च किया। इसकी भी पड़ताल की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने अग्निवेश पर विदेशी चंदे के जरिए भारतीय संस्कृति को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अग्निवेश भगवा चोला पहनकर लोगों को धोखा दे रहे है। साथ ही उन्होंने स्वामी को फ्रॉड भी बताया।

वहीं इस मारपीट की घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ हुई घटना से आज हर एक झारखण्डी शर्मिंदा है। भाजपा ने पूरे देश में ऐसा माहौल बना दिया है कि मानो ये देश 125 करोड़ भारतीय नहीं बल्कि चंद भाजपाइयों का है और जो भी उनके विचारों के विरुद्ध बोलेगा उसकी या तो हत्या कर दी जाएगी या फिर पिटाई कर अधमरा।