नई दिल्ली: विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोहिंग्या मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को रोहिंग्या मुसलमानों को अपने यहां शरण दे देनी चाहिए क्योंकि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर उनका बहुत मुरीद है।
सीमापार से घुसपैठ की लगातार कोशिशों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत में और घुसपैठियों को सहने की क्षमता नहीं है, इसलिए रोहिंग्या मुस्लिमों को जाना होगा।
रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजे जाने के फैसले को सही ठहराते हुए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जहां हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने रोहिंग्या समुदाय का समर्थन कर रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हें भी कह दिया जाना चाहिए कि वे रोहिंग्या समुदाय के लोगों को पाकिस्तान भेज दें।
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है कुछ महीने पहले भी गिरिराज सिंह के इस बयान पर विवाद शुरू हो गया था कि नरेंद्र मोदी को सत्ता में आने से रोकने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है और उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।