सूरत। शहर में भाजपा के वॉट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सूरत के पूर्व मेयर राजेंद्र देसाई ने ग्रुप में कुछ अश्लील तस्वीरें भेज दी जिसके बाद शर्मिंदगी के चलते ग्रुप में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने फौरन ग्रुप छोड़ दिया।
कच्छ के नलिया गैंगरेप मामले में भाजपा की फजीहत अभी तक कम नहीं हुई कि एक बार फिर बीजेपी इसी तरह के विवाद से फिर चर्चा में है। दरअसल सूरत भाजपा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यक्रमों के बारे में बताने के लिए एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया था. ग्रुप में भाजपा की कई महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं।
सूरत के पूर्व मेयर राजेंद्र देसाई ने गुरुवार के दिन ग्रुप में कुछ अश्लील तस्वीरें भेज दी, जिसके बाद एक-एक करके महिला भाजपा कार्यकर्ता ग्रुप से हट गईं।
हालांकि बात खुलने के बाद भाजपा ने इस ग्रुप को ही डिलीट कर दिया। पूर्व मेयर की इस हरकत से बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी है।
वहीं पूर्व मेयर ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वह तस्वीरें उन्होंने ग्रुप में नहीं भेजी थी। दरअसल तकनीकी फॉल्ट के चलते उनके नंबर से ग्रुप में फोटो शेयर हो गए।
मामले को बढ़ता उन्होंने खुद ही ग्रुप को डिलीट कर दिया। फिलहाल, अश्लील तस्वीरों की वजह से सूरत भाजपा के आला नेता इस मामले में जरा भी जवाब देने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं।